अजय देवगन ने ‘सिंघम’ का पहला पोस्टर किया OUT.. 2019 में धमाका!
अरे नहीं.. हम यहां सिंघम 3 की बात नहीं कर रहे। बल्कि खबर है कि अजय देवगन की सुपरहिट एक्शन फिल्म सिंघम अब पंजाबी में भी बन रही है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि इस फिल्म में मुख्य किरदार परमिश वर्मा निभाएंगे। यह पंजाबी रीमेक 2019 में रिलीज की जाएगी। गौरतलब है कि सिंघम मुख्य तौर पर साल 2010 में साउथ में बनाया गया था, जिसके बाद 2011 में रोहित शेट्टी ने इसका हिंदी रीमेक बनाया। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म को बेहद पसंद किया गया। फिर रोहित शेट्टी ने कहानी आगे बढ़ाते हुए सिंघम रिटर्न्स भी बना दिया।
लिहाजा, इस फ्रैंचाइजी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अब इसे पंजाबी में दर्शकों के सामने लाया जा रहा है। निर्माताओं को उम्मीद है कि पंजाबी में भी यह फिल्म साउथ और हिंदी फिल्म की तरह ही धमाका करेगी।
रोमांटिक-
कॉमेडी फिल्म आकीव अली के निर्देशन में बन रही अजय देवगन की रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म 2018 दशहरा पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में अजय देवगन के साथ तबू और रकुल प्रीत दिखाई देंगी।
टोटल धमाल
इंद्र कुमार की सीक्वल फिल्म टोटल धमाल में अजय देवगन, अनिल कपूरऔर माधुरी दीक्षित फाइनल हैं। फिल्म 7 दिसंबर 2018 को रिलीज हो रही है।
तानाजी
अजय देवगन ने एक धमाकेदार फिल्म की घोषणा की थी.. जिसका नाम है- तानाजी.. फिल्म 2019 में रिलीज हो सकती है। यह फिल्म सुबेदार तानाजी मालुसरे पर है। तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं।
सिंघम 3
गोलमाल अगेन के बाद रोहित शेट्टी ने सिंघम सीक्वल भी लाइन में रखा है। फिल्म में अजय देवगन ही होंगे। सिंबा के बाद रोहित शेट्टी सिंघम 3 पर काम शुरू करेंगे।
साढ़े साती
अनीज बज्मी ने अपनी अगली कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन को फाइनल कर लिया है। जिसका नाम है साढ़े साती। फिल्म इस साल नवंबर से फ्लोर पर आ जाएगी। अजय देवगन के साथ फिल्म में अनिल कपूर भी होंगे।
सन ऑफ सरदार 2 अजय देवगन एक बार फिर अपने सन ऑफ सरदार डाइरेक्टर अश्विनी धीर के साथ काम करने वाले हैं। यह एक कॉमेडी फैमिली फिल्म होगी। फिल्म 2019 की दिवाली पर रिलीज हो सकती है।