Friday, June 9, 2023
No menu items!
Homelatest newsऐसा रेगिस्तान जहां कभी नहीं होती गर्मी, जानकर होगी हैरानी..

ऐसा रेगिस्तान जहां कभी नहीं होती गर्मी, जानकर होगी हैरानी..

ऐसा रेगिस्तान जहां कभी नहीं होती गर्मी, जानकर होगी हैरानी..

दुनिया में कई प्रसिद्ध रेगिस्तान हैं। भारत के थार मरुस्थल और अफ्रीका महाद्वीप के सहारा मरुस्थल की चर्चा हमेशा होती है। लेकिन दुनिया में एक रेगिस्तान इतना छोटा है जिसे आप कुछ कदमों में पार कर सकते हैं। आप तपती रेत वाले गर्म रेगिस्तान की बातें अक्सर सुनते होंगे, लेकिन दुनिया में एक ऐसा रेगिस्तान हैं, जहां बर्फबारी होती है। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है।आपने किसी ऐसे रेगिस्तान के बारे में सुना है, जहां बर्फबारी होती हो? बर्फबारी तक बात खत्म नहीं हो जाती है, बल्कि यह दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान भी है। इस रेगिस्तान की एक खास बात यह भी है कि यह इतने छोटा है कि आप इसे कुछ कदम चलकर पार कर सकते हैं। चलिए छोटा रेगिस्तान सुनकर तो अजीब नहीं लगता है, लेकिन बर्फबारी वाला रेगिस्तान जरूर चौंका देता है। हालांकि, यह बात बिलकुल सच है।

दुनिया का यह सबसे छोटा रेगिस्तान कनाडा के युकोन में स्थित है जिसका नाम कारक्रॉस डेजर्ट है।दुनिया के सबसे छोट रेगिस्तान का नाम कारक्रॉस एक गांव के नाम पर रखा गया है। बताया जाता है कि करीब 4500 साल पहले इस गांव में लोग रहते थे और यहां काफी चहल-पहल थी। हालांकि इस जगह पर लोग अब भी रहते हैं। कारक्रॉस डेजर्ट बेहद ऊंचाई पर है।लेकिन यह रेगिस्तान किसी पहेली से कम नहीं है।आमतौर पर रेगिस्तान में दूर-दूर तक सिर्फ रेत दिखाई पड़ते हैं, लेकिन यह रेगिस्तान इतना छोटा है कि न हीं यहां चलने पर थकान होती है और न ही इसे पार करने के लिए सोचने की जरूरत होती है। यह सिर्फ एक वर्गमील क्षेत्र में स्थित है। आज हम दुनिया के सबसे छोटे और अनोखे रेगिस्तान के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताते हैं।

यह रेगिस्तान बेहद ऊंचाई पर स्थित है और दूसरे रेगिस्तानों से इसका तापमान बेहद कम रहता है। यहां पर सर्दी पड़ती है और सबसे हैरानी वाली बात यह है कि ठंड के मौसम में यहां पर जमकर बर्फबारी भी होती है। भारी संख्या में लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए यह जगह बिल्कुल सही है।कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर एक झील थी जिसके सूखने के बाद यहां पर रेगिस्तान बन गया। कुछ लोग मानते हैं कि रेतीली हवाओं की वजह से इस रेगिस्तान का निर्माण हुआ है। वैज्ञानिक भी आज तक इस पहेली को नहीं सुलझा पाए हैं। इस रेगिस्तान को लेकर अभी भी रिसर्च की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments