Monday, June 5, 2023
No menu items!
Homelatest newsरिटायरमेंट की उम्र में दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, जानें कहां है पहली...

रिटायरमेंट की उम्र में दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, जानें कहां है पहली पत्नी

रिटायरमेंट की उम्र में दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, जानें कहां है पहली पत्नी

Ashish Vidyarthi: बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाने वाले फेसम एक्टर आशीष विद्यार्थी ने असम की रहने वाली रुपाली बरुआ से दूसरी शादी की है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आशीष और रुपाली की शादी कोलकाता में हुई है। तस्वीरों में दोनों गले में वरमाला पहने हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी भी है।

आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी का नाम राजोशी विद्यार्थी (Rajoshi Vidyarthi) हैं। ये एक्ट्रेस और थियेटर आर्टिस्ट हैं। यहां तक कि इन्होंने बंगाली से लेकर हिंदी सिनेमा और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। इतना ही नहीं इनकी मां शकुंतला भी मशहूर बंगाली एक्ट्रेस हैं।

राजोशी विद्यार्थी कुछ वक्त पहले तक ‘इमली’ और ‘एक सुहानी सी लड़की’ सीरियल में नजर आई थीं। आशीष और राजोशी का एक बेटा भी है जिसका नाम अर्थ विद्यार्थी है।

खबरों की मानें तो 60 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने सीक्रेटली दूसरी शादी कर ली है। एक्टर असम की रहने वाली रुपाली बरुआ के साथ सात जन्म के रिश्ते में बंधे हैं। दोनों ने 25 मई को अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। जिसकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। जिसमें दूल्हा बने आशीष अपनी दुल्हनियां के साथ पोज दे रहे हैं।
आशीष और रुपाली की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में आशीष और रुपाली एक दूसरे के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं एक और तस्वीर में एक्टर अपनी वाइफ का नेकलेस ठीक करते हुए भी दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में आशीष ऑफ व्हाइट कुर्ते के साथ लुंगी पहने हुए हैं. वहीं आशीष की दुल्हन भी व्हाइट शेड की साड़ी में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में दोनों गले में वरमाला पहने हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। बता दें कि रुपाली फैशन इंडस्ट्री से ताल्लुख रखती हैं। जिनका कोलकाता में एक फैशन स्टोर भी है।

आशीष विद्यार्थी को आखिरी बार अमतिभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘गुडबाय’ में देखा गया था। वहीं अपने करियर में एक्टर 11 भाषाओं में 200 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments