भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा में नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित कर किया जनसंपर्क Public Live

0
11

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा में नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित कर किया जनसंपर्क

PublicLive.co.in

– एक वर्ष में कटनी में मेडिकल कॉलेज, खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में कृषि व आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खुल जाएगा

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 तक देश को विश्व गुरू बनाने का कार्य कर रहे

– 2003 से पहले मध्यप्रदेश, 2014 से पहले भारत दुरावस्था के दौर से गुजर रहा था – विष्णुदत्त शर्मा



कटनी । मध्यप्रदेश के साथ खजुराहो लोकसभा क्षेत्र और कटनी जिले के कई युवा बड़े प्रतिष्ठित चिकित्सक बनकर दुनिया भर में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के कई चिकित्सक अमेरिका, जर्मनी सहित विश्व के सबसे अधिक चिकित्सा सुविधा वाले देशों में सेवाएं दे रहे हैं। अब कटनी जिले के युवाओं को एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। एक वर्ष के अंदर कटनी में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। साथ ही खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में नया कृषि महाविद्यालय और आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भी जल्द संचालित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2003 से पहले मध्यप्रदेश दुरावस्था के दौर से गुजर रहा था, उसी तरह 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत भी दुरावस्था के दौर से गुजर रहा था। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी जिले के बहोरीबंद में नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले भारत कई मामलों में विश्व के दूसरे देशों पर निर्भर रहता था। लेकिन नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश को सभी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

100 देशों को टीका देकर दिखाई विश्व को नई राह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कोरोना के समय विश्व के सभी संपन्न और विकसित देशों में स्वास्थ्य सुविधाएं लड़खड़ाई, लेकिन नरेन्द्र मोदी ने भारत को बहुत अच्छी तरह से संभाला। देश में कांग्रेस के शासनकाल में किसी बीमारी के इलाज या टीके के लिए भारत विश्व के दूसरे देशों की ओर देखता था। विश्व का कोई देश टीका या दवा बनाए, फिर भारत के दे तब यहां के लोगों का इलाज होता था, लेकिन नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में विश्व की सबसे बड़ी महामारी कोरोना आयी तब मोदी ने विश्व के दूसरे देशों की तरफ देखने की बजाय देश के वैज्ञानिकों का आह्वान किया और वैज्ञानिकों ने दो टीके तैयार कर दिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में बने दोनों टीकों से देश की 140 करोड़ जनता की जान कोरोना से बचाई गई। नरेन्द्र मोदी ने विश्व के 100 देशों को भारत में बने कोरोना टीके देकर करोड़ों लोगों की जान बचाई और मानवता की मिशाल पेश करते हुए विश्व को नई राह भी दिखाई है।

मध्यप्रदेश की दुरावस्था को याद कर मतदान करें युवा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने नव मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 18-19 वर्ष के वह युवा जो पहली बार मतदाता बनें हैं, देश का भविष्य हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के साथ विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। 2047 में जब भारत पूरी तरह से विकसित राष्ट्र बन रहा होगा, तब आज के इन्हीं 18-19 वर्षीय युवाओं के हाथों में देश की बागडोर होगी। इसलिए आप सभी नव मतदाता इस लोकसभा चुनाव में मतदान करने से पहले वर्ष 2003 से पहले के मध्यप्रदेश की दुरावस्था के दौर को याद करें। 2003 से पहले के मध्यप्रदेश की दुरावस्था और 2014 से पहले के भारत की दुरावस्था के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है।

भ्रष्टाचार, आतंकवाद समाप्त होगा, यह मोदी जी की गारंटी है

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा से दुनियाभर में रहने वाले सनातनी खुश हैं। लेकिन भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस पार्टी और कार सेवकों, भगवान श्रीराम के भक्तों पर गोली चलवाने वाली समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी खुश नहीं हैं। जब दुनिया भर में खुशी और उत्सव मनाया जा रहा था, तब कांग्रेस, समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी ने भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण  ठुकराया है। बुंदेलखंड, मध्यप्रदेश और भारत की जनता श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने वालों को कभी माफ नहीं करेगी और इस लोकसभा चुनाव में इन पार्टियों को जनता सबक सिखाने के लिए तैयार है। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया गया है। भ्रष्टाचार और आतंकवाद देश से पूरी तरह से समाप्त होगा, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है।

मुडवारा में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी जिले के मुडवारा चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें हर बूथ पर 370 नए मतदाता जोड़ने का जो लक्ष्य दिया है, उस लक्ष्य को हम सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें बूथ को मजबूत करते हुए अति आत्मविश्वास में नहीं आना है।

200 से अधिक चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ली पार्टी की सदस्यता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष बुधवार को कटनी के माधव नगर स्थित जागृति पार्क में प्रसिद्ध चिकित्सक व ध्यान योग केन्द्र के संचालक डॉ. ब्रह्मा जसूजा, डॉ. राजेंद्र गुप्ता, डॉ. वंदना गुप्ता सहित 200 से ज्यादा चिकित्सकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सिवनी तथा कटनी के कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

चेटीचंड पर्व पर सिंधी समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने चेटीचंड पर्व पर कटनी में सिंधी समाज के साथ भगवान झूलेलाल की जयंती और चेटीचंड पर्व में शामिल होकर शुभकामनाएं दी। श्री शर्मा ने कहा कि चेटीचंड पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भगवान झूलेलाल ने अत्याचारी शासकों से जनता को मुक्ति दिलाते हुए लोक कल्याण का रास्ता दिखाया। उनकी जयंती पर मनाया जाने वाला यह पर्व एकता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है।

घर-घर संपर्क कर किया संवाद

प्रदेश अध्यक्ष ने मुडवारा के शांतिनगर एवं माधव नगर में घर-घर जनसंपर्क कर संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और क्षेत्र के विकास के लिए मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने भाजपा की योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए।

Previous articleनिर्माण यूनिकॉर्न जेटवर्क ने निवेश का बनाया प्लान  Public Live
Next articleये 5 गलतियां न करें Electric Car चार्ज करते समय Public Live
समाचार सेवाएं समाज की अहम भूमिका निभाती हैं, जानकारी का प्रसार करने में समर्थन करती हैं और समाज की आंखों और कानों का कार्य करती हैं। आज की तेज गति वाली दुनिया में ये समय पर, स्थानीय और वैश्विक घटनाओं के बारे में समय पर सटीक अपडेट्स के रूप में कार्य करती हैं। ये सेवाएं, चाहे वे पारंपरिक हों या डिजिटल, घटनाओं और जनजागरूकता के बीच का सेतु बनाती हैं। ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स के आगमन के साथ, समाचार वितरण को तत्काल बनाए रखने का सुनहरा अवसर है, जिससे वास्तविक समय में बदला जा सकता है। हालांकि, गलत सूचना और पक्षपात जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं, जो सत्यापनीय पत्रकारिता की महत्वपूर्णता को अधीन रखती हैं। सत्य के परकी रखने वाले रूप में, समाचार सेवाएं केवल घटनाओं की सूचना नहीं देतीं, बल्कि जानकारी की अखंडता को भी बनाए रखती हैं, एक जागरूक और लोकतांत्रिक समाज के लाभ में योगदान करती हैं।