सार्थक जनहित पार्टी ने मध्य प्रदेश में नई प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन

0
3

भोपाल, मध्य प्रदेश। संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सार्थक जनहित पार्टी ने मध्य प्रदेश में नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलकान्त शुक्ला के निर्देशानुसार लिया गया।

पंकज खरे प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश
राजेंद्र सक्सेना प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश
राजेंद्र सक्सेना प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश

प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की। नियुक्त पदाधिकारियों में श्री पंकज खरे और श्रीमती गायत्री शुक्ला को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री राजेंद्र सक्सेना को प्रदेश प्रवक्ता, श्री मंगल मौर्य एवं श्री शुभम सक्सेना को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। वहीं श्री सचिन यादव और श्री रितेश साहू को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री कृष्णा सक्सेना को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा श्री संजय सक्सेना को भोपाल मण्डल महासचिव नियुक्त किया गया है।

महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए पार्टी ने महिला मोर्चा का भी गठन किया है। श्रीमती लता सक्सेना को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और श्रीमती संध्या पांडेय को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलकान्त शुक्ला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को सशक्त करने और प्रदेश में सकारात्मक एवं मजबूत विपक्ष तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा तथा युवाओं, महिलाओं और किसानों को विशेष रूप से पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी प्रदेश की जनता के अधिकारों, पारदर्शिता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करती रहेगी।